कैसे अमेरिकी किसान खेती को बनाते हैं स्मार्ट और प्रभावी (How U.S. Farmers Make Farming Smart and Effective)
खेती केवल भारत ही नहीं अपितु विश्व के अनेक देशों के लोगों के जीवनयापन का प्रमुख साधन है इसलिए हर भारतीय के मन में यह सवाल रहता है कि विकसित देश जैसे अमेरिका में खेती किस प्रकार की जाती है तो आज हम जानेंगे कि अमेरिका में कैसे की जाती है और वहाँ के किसान की आमदनी कितनी है?
अमेरिका एक विकसित देश है वहाँ खेती बड़े स्तर पर की जाती है और वहाँ का किसान साधन संपन्न है एवं नई तकनीक के साथ खेती करता है अमेरिका में औसतन दो वक़्त का आकार 250 हेक्टेयर है।
किसानों की संख्या
भारत में जहाँ 80 फ़ीसदी के आस पास आबादी कृषि पर निर्भर हैं वहीं अमेरिका में लगभग 25, लाख के क़रीब किसान हैं। अमेरिका में किसानों की संख्या कम होने के बाद भी उत्पादन बाद जैसे विकासशील देशों से ज़्यादा है जिसका सीधा सीधा कारण उन्नत तकनीक एवं कृषि में नवाचार है।
किसानों की शिक्षा
भारत में जहाँ ज़्यादातर किसान अशिक्षित है, वहीं वहीं अमेरिका में ज़्यादातर किसान पढ़ लिख कर खेतीबाड़ी करना शुरू करते हैं, जिससे उन्हें खेती की उन्नत तकनीक का ज्ञान होता है जिससे वो अधिक उत्पादन ले पाते हैं।
तकनीक का उपयोग
भारत के किसानों में शिक्षा का अभाव होने के कारण उन्हें कृषि तकनीक और विभिन्न सरकारी कृषि योजनाओं का ज्ञान नहीं होता है जिस कारण वो उनका पूर्ण लाभ नहीं उठा पाते हैं वहीं अमेरिका का किसान उन्नत तकनीक के साथ खेती करता है।
अमेरिका की प्रमुख फ़सलें
अमेरिका की मुख्य कारण फसलों में गेहूं, मक्का, जई तथा चावल है। नगदी फसलों में कपास, गन्ना, तंबाकू, चुकंदर तथा बागानी फसल में कहवा प्रमुख है। दुनिया के कुल मक्का उत्पादन का 35% हिस्सा अकेले अमेरिका से आता है. मक्का को कॉर्न बेल्ट नामक क्षेत्र में उगाया जाता है।
अमेरिका में खेती एक अत्यधिक उन्नत और तकनीकी रूप से समर्थित प्रक्रिया है। किसानों ने मशीनीकरण, जीवविज्ञान, सटीक कृषि, जल प्रबंधन और डिजिटल प्रौद्योगिकी का व्यापक उपयोग करके खेती को एक नए स्तर पर पहुंचाया है। ये तकनीकें न केवल फसलों की पैदावार बढ़ाती हैं बल्कि प्राकृतिक संसाधनों का कुशल उपयोग भी सुनिश्चित करती हैं। click here