“बढ़ते तापमान के प्रभाव: गेहूं और सरसों की फसलों पर खतरा, विशेषज्ञों की राय”

बढ़ते तापमान के प्रभाव: गेहूं और सरसों की फसलों पर खतरा, विशेषज्ञों की राय” :-

Contents hide
1 “बढ़ते तापमान के प्रभाव: गेहूं और सरसों की फसलों पर खतरा, विशेषज्ञों की राय” :-

राजस्थान में बढ़ते तापमान के कारण रबी की फसलों जैसे सरसों , गेहूं और जौं आदि को नुकसान हो सकता है, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश का तापमान फरवरी लास्ट तक 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
ऐसे मे विशेषज्ञों द्वारा किसानों को बढ़ते तापमान के बारे मे जरूरी सलाह जारी कि है, ताकि कृषक समय रहते अपनी फसलों को नुकसान से बचा सके।


मौसम मे बदलाव का असर

राजस्थान मे इन दिनों दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जबकि रात मे ठंड बनी हुई है। इन दिनों दिन का तापमान 25 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ो पर हो रही बर्फबारी के कारण इसका असर राजस्थान मे भी दिखाई दे रहा है। 15 फरवरी के बाद उतरी-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान मे भी गिरावट आ सकती है।


बढ़ते तापमान के प्रभाव: गेहूं और सरसों की फसलों पर खतरा, विशेषज्ञों की राय
बढ़ते तापमान के प्रभाव: गेहूं और सरसों की फसलों पर खतरा, विशेषज्ञों की राय

फसलों पर क्या असर देखने को मिलेगा

1. गेहूंः- अधिक तापमान के कारण, ज्यादा गर्मी से गेहूं के दाने छोटे रह सकते है जिससे उत्पादन घट सकता है।
2. सरसोंः- अधिक तापमान से सरसों जल्दी पक सकती है, जिससे दाने कमजोर रह जायेगे व उत्पादन कम होगा।
3. आलूः- अधिक तापमान से आलू कि गुणवता मे कमी देखने को मिल सकती है।
4. जौः- अधिक तापमान से गेहूं कि तरह जौ कि फसल भी प्रभावित हो सकती है।


किसानों के लिए जरूरी सलाह

मौसम विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

  • सिंचाई करते समय तापमान का ध्यान रखें और फसलों को अधिक पानी देने से बचें.
  • खेतों में नमी बनाए रखने के लिए जैविक मल्चिंग का उपयोग करें.
  • सरसों और गेहूं की फसलों को समय से पहले पकने से बचाने के लिए उचित पोषक तत्वों का छिड़काव करें.
  • मौसम विभाग के अपडेट पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर कृषि विशेषज्ञों से सलाह लें.

अगर तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो राजस्थान के किसानों को इस बार फसल नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में किसानों को सतर्क रहना होगा और वैज्ञानिक तरीकों से फसलों की देखभाल करनी होगी ताकि उत्पादन पर कम से कम असर पड़े.

 

ये भी जानेः-


1 thought on ““बढ़ते तापमान के प्रभाव: गेहूं और सरसों की फसलों पर खतरा, विशेषज्ञों की राय””

Leave a Comment